{"_id":"6b05f1a580b0e003240aa308","slug":"municipal-corporation-s-drive-ends-attacks-by-stray-dogs-continue-karnal-news-c-18-knl1018-1038332-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नगर निगम का अभियान खत्म लावारिस कुत्तों के हमले जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नगर निगम का अभियान खत्म लावारिस कुत्तों के हमले जारी
विज्ञापन
राम सारस्वत
करनाल। लावारिस कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से चलाया गया नसबंदी अभियान फिलहाल बंद पड़ा है। कुत्तों के हमले जारी हैं। शहर और आसपास के गांवों में घटनाएं हो रही हैं। गलियों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में झुंड बनाकर घूमने वाले कुत्ते राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
मिरघेन गांव में कुत्तों के हमले से महिला की मौत ने खतरे को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीण बलवीर ने बताया कि गांव ही नहीं आसपास के गंजोगड़ी क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। पहले भी कुत्तों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सुबह-शाम सैर पर निकलने वालों और छोटे बच्चों पर हमले की घटनाएं रोज सामने आती हैं।
नगर निगम ने वर्ष 2024 के सर्वे में चिह्नित 12,500 कुत्तों की नसबंदी कराने के बाद अभियान समेट दिया। एक कुत्ते की नसबंदी पर करीब 1450 रुपये की दर से कुल 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए गए। निगम के नसबंदी केंद्र में एक समय में करीब 150 कुत्तों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
अब शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़कर करीब 25 हजार होने का अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार, नसबंदी अभियान लगातार चलने पर ही प्रजनन दर पर काबू पाया जा सकता है। पुराना टेंडर खत्म होने के बाद नया सर्वे और अभियान शुरू न होने से कुत्तों की संख्या फिर तेजी से बढ़ी है।