Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Building constructed on Panchayat land occupied again

Karnal News: पंचायती जमीन पर निर्मित भवन फिर कब्जा

Mon, 15 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 15 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Building constructed on Panchayat land occupied again
.विशेष समुदाय के लोगों द्वारा विवादित स्थल पर लगाए गए बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र व बोर्ड। संव
इंद्री।
विज्ञापन

इंद्री खंड के बीबीपुर ब्राह्मणान गांव स्थित जोहड़ी की पंचायती जमीन पर निर्मित भवन को लेकर चल रहा दशकों पुराना विवाद फिर गरमा गया। प्रशासन ने 4  नवंबर को उपमंडल मजिस्ट्रेट इंद्री, अशोक कुमार मुंजाल के आदेश पर भवन का कब्जामुक्त करा ताले लगाए गए थे। शनिवार देर रात को कुछ लोगों ने ताला तोड़कर भवन पर कब्जा कर लिया।
घटना के बाद डायल 112, पुलिस चौकी ब्याना और इंद्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सरपंच की लिखित शिकायत के आधार पर थाना इंद्री में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत बीबीपुर ब्राह्मणान के सरपंच अजायब सिंह ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। गांव में माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन


सरपंच की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में राहुल, रिंकू, हुसना, नवीन, सचिन, प्रवीन, आकाश, अनिल, वेदपाल, संजय, जोगिंद्र, विजय, देशराज, कुलदीप, सुनीता, पतासो और जगीरो के नाम शामिल हैं। सरपंच ने बताया कि इस भूमि पर दो समुदायों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है। उपमंडल अधिकारी (स्वास्थ्य) इंद्री, अर्पित धीमान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस ने 4 नवंबर को भवन से सामान हटाकर ताले लगाए थे। दोनों पक्षों को विवादित स्थल से दूर रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed