{"_id":"6725c613bf6e013abf09be91","slug":"brother-in-law-had-gone-to-resolve-brother-in-law-dispute-neighbors-stabbed-him-to-death-in-karnal-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: साले का झगड़ा सुलझाने गया था जीजा, पड़ोसियों ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या; दो बच्चों का पिता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: साले का झगड़ा सुलझाने गया था जीजा, पड़ोसियों ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या; दो बच्चों का पिता था मृतक
Sat, 02 Nov 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:56 AM IST
सार
करनाल में व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। तरावड़ी निवासी मृतक सन्नी के भाई प्रिंस ने बताया कि उसके भाई सन्नी की शादी गांव तखाना में हुई थी। मृतक सन्नी ड्राइवर का काम करता था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
करनाल के गांव तराखा में साले के झगड़े को सुलझाने गए जीजा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करीब आठ लोगों का नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तरावड़ी निवासी मृतक सन्नी के भाई प्रिंस ने बताया कि उसके भाई सन्नी की शादी गांव तखाना में हुई थी।
विज्ञापन
एक नवंबर की रात को उसके भाई सन्नी के पास उसके साले सुनील का फोन आया। उसने कहा कि उसका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ है। तो झगड़े में उसकी मदद चाहिए। यह सुनकर उसका भाई सन्नी अपनी ससुराल तखाना गांव में चला गया। वहां उसके साले सुनील के साथ पड़ोसियों का झगड़ा हो रहा था तो सन्नी उनका बीच बचाव करने लगा। इस दौरान उसके भाई को झगड़ा करने वाले पड़ोसियों ने चाकू घोंप दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जब वह उसे अस्पताल लेकर आए तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दो बच्चों का पिता था मृतक
मृतक सन्नी ड्राइवर का काम करता था। वह तरावड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके दो बच्चे है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मृतक सन्नी के भाई प्रिंस की शिकायत के आधार पर 8 हमलावरों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मुकेश कुमार, थाना प्रभारी तरावड़ी।