{"_id":"64308e362253baa7fc01d974","slug":"broker-and-asi-caught-red-handed-with-bribe-sent-to-jail-karnal-news-c-36-1-sknl1017-609-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रिश्वत से रंगे हाथों पकड़े गए दलाल व एएसआई को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रिश्वत से रंगे हाथों पकड़े गए दलाल व एएसआई को जेल भेजा
Sat, 08 Apr 2023 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए दलाल राजेश व अंबाला शहर सदर थाना के एएसआई चांदी लाल को विजिलेंस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। विजिलेंस अब प्राथमिक पूछताछ के दौरान जुटाई गई जानकारी के आधार पर आगे की जांच करेगी। पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर कोई अन्य तो इसमें शामिल नहीं था।
बता दें कि विजिलेंस को अंबाला निवासी शंटी ने शिकायत दी थी कि 12 जनवरी को उसके साथ-साथ अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करवाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वह और एक अन्य को जमानत मिल चुकी है। जबकि 10 अन्य लोगों पर मामला दर्ज था। ऐसे में सभी के नाम निकलवाने की एवज में पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। दलाल के माध्यम से 30 हजार रुपये देना तय हुआ था। बाकायदा इस संबंध में एएसआई की एक ऑडियो रिकॉडिंग भी विजिलेंस को दी गई थी।
दलाल ने पैसे लेने के लिए बुलाया तो विजिलेंस की शिकंजा कस लिया। दलाल राजेश को रिश्वत से रंगे हाथों सहित दबोचा लिया और पैसे लेने वाले एएसआई चांदी राम को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। कार्यालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया और कोर्ट में पेश किया था।