{"_id":"65eadb3e440d2ea40c023195","slug":"bride-absconds-with-jewellery-cash-and-clothes-13-days-after-marriage-in-karnal-girl-was-married-in-uchana-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: शादी के 13 दिन बाद गहने, नकदी व कपड़े लेकर दुल्हन फरार, उचाना गांव में हुई थी युवती की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: शादी के 13 दिन बाद गहने, नकदी व कपड़े लेकर दुल्हन फरार, उचाना गांव में हुई थी युवती की शादी
Fri, 08 Mar 2024 03:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:02 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि आरती व दीपक की शादी हरिद्वार के मंदिर में हुई थी। छह मार्च बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जब दीपक सो रहा था व वह नहाने गई थी तब आरती दरवाजे बंद करके व सामान लेकर घर से फरार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नई नवेली दुल्हन शादी के मात्र 13 दिनों के बाद घर से लाखों के गहने, नकदी व नए कपड़े लेकर फरार हो गई। बता दें कि उचाना गांव के दीपक के साथ उत्तराखंड निवासी आरती के साथ हरिद्वार में शादी हुई थी।
विज्ञापन
उचाना गांव निवासी केला देवी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी 2024 को उसने अपने लड़के दीपक की शादी रानीखे अल्मोड़ा उत्तराखंड निवासी आरती के साथ की थी। यह शादी समानाबाहू निवासी सुनीता व करनाल निवासी देव कुमार ने करवाई थी और उन्हें विश्वास दिलाया था कि यह लड़की आपके लड़के लिए ठीक रहेगी। पीड़ित ने बताया कि सुनीता पिछले एक साल से इस शादी के लिए बोल रही थी।
विज्ञापन
आरती की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी मदद करने के लिए सुनीता व देव को एक रुपए दिया था। जो कि उन दोनों ने शादी से पहले ही ले लिया था। पीड़ित महिला ने बताया कि आरती व दीपक की शादी हरिद्वार के मंदिर में हुई थी। छह मार्च बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जब दीपक सो रहा था व वह नहाने गई थी तब आरती दरवाजे बंद करके व सामान लेकर घर से फरार हो गई।
विज्ञापन
वह घर से 65,500 रुपए नकदी व करीब 1.70 लाख की कीमत के सोने व चांदी के गहने, मोबोइल, नए कपड़े, साड़िया व मेकअप किट सब कुछ सामान भरकर ले गई। उन्होंने अपने तौर पर उसे सब जगह तलाश कर लिया है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।