{"_id":"691628acbb4fcd47f00f4d55","slug":"bridal-sneakers-and-royal-shoes-have-become-the-brides-choice-karnal-news-c-18-knl1008-780002-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ब्राइडल स्नीकर्स और रजवाड़ी जूतियां बनीं दुल्हन की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ब्राइडल स्नीकर्स और रजवाड़ी जूतियां बनीं दुल्हन की पसंद
Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ब्राइडल स्नीकर्स और रजवाड़ी जूतियां बनीं दुल्हन की पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। बाजार में खरीदारी जोरों पर है। युवतियां, महिलाएं और दुल्हनें लहंगे, चूड़ियां, मेकअप का सामान व जूते, सैंडल खरीदने में जुटीं हैं। बाजार में युवतियों और दुल्हनों के लिए खास तरह के सैंडल, जूतियां और ब्राइडल फुटवियर के डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। हर दुल्हन और फैशन पसंद युवतियां लहंगे और एथनिक वियर के साथ कुछ खास पहनना चाहती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कई तरह के फुटवियर बाजार में ट्रेंड कर रहे हैं। दुल्हनों के फुटवियर में पारंपरिक जूती से लेकर माॅडर्न स्नीकर्स और रजवाड़ी व गोटा स्टोन वर्क जूतियां सबसे अधिक ट्रेंड कर रहे हैं। इससे जहां बाजार में जहां इनकी मांग बढ़ी है वहीं कारोबारियों में उत्साह दिख रहा है।
आज के दौर में ज्यादातर दुल्हनें जूते की तरह दिखने वाले पिंक और लाल रंग में स्नीकर्स पहनना पसंद कर रही हैं। स्नीकर्स की कीमत की शुरुआत 500 रुपये से है जिसमें दुल्हनों के लिए एंब्रॉयडरी वाले स्नीकर्स जो काफी आकर्षक लुक के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं, वहीं गोल्ड और सिल्वर स्नीकर्स जो दुल्हनों को रॉयल लुक देते हैं इनकी कीमत 800 रुपये से शुरू है। इसके अलावा फ्लोरल डिजाइन वाले स्नीकर्स जो फूलों के डिजाइन में बने होते हैं यह फुटवियर पारंपरिक और मॉडर्न लुक दोनों ही देते हैं जिनकी कीमत 1500 से शुरू है।
इसके अलावा जूतियों में रजवाड़ी, गोटे व स्टोन से जड़ी पंजाबी जूतियां और हील वाली जूतियां ट्रेंड कर रही हैं। दुकानदार कुनाल ने बताया कि ब्राइडल के अलावा युवतियां अपने आउटफिट्स से मैच कर फुटवियर का चुनाव कर रही हैं। पहले कम हील और सिंपल सैंडल अधिक खरीदे जाते थे लेकिन अब युवतियां साड़ियों व लहंगों पर पहनने के लिए स्टोन व मोतियों से जड़े सैंडल खरीद रही हैं। बाजार में जूतियां 250 रुपये से शुरू होकर 1500 तक है। वहीं सैंडल 450 से 15000 तक की उपलब्ध हैं, युवतियां महंगी से महंगी फुटवियर पसंद कर रही हैं जिनमें सबसे अधिक जूतियां व हील सैंडल शामिल हैं। वहीं ब्राइडल सबसे अधिक स्नीकर्स खरीद रही हैं।
विज्ञापन
सैंडल की कीमत 450 रुपये से शुरू
दुकानदार राकेश ने बताया कि युवतियां बाजार में पार्टी लुक के लिए पेंसिल हील, प्लेटफॉर्म हील, लोफर, ब्लॉक हील, कोल्हापुरी स्लीपर्स और रेशम के धागे से बनी जूतियां और जरी वाली सैंडल की मांग कर रही हैं। पंजाबी, राजस्थानी और पारंपरिक लुक देने वाली जूतियों की कीमत 300 रुपये से शुरू है। हील वाली सैंडल 450 रुपये से शुरू है।
पसंद का रख रहे ध्यान
दुकानदार कर्ण शर्मा ने बताया कि इस समय शादी के ट्रेंड में दुल्हनों द्वारा सबसे ज्यादा स्नीकर्स खरीदे जा रहे हैं क्योंकि यह आज के समय में आकर्षक लुक के साथ-साथ पैरों को आराम भी देते हैं। युवतियां अपने लिए फॉर्मल और स्टाइलिश लुक देने के लिए मैजेंटा, ब्राउन, मेहरून और काले रंग के सैंडल खरीद रही हैं इसके अलावा इस मौसम में स्नीकर्स ने महिलाओं और युवतियों में खास जगह बनाई है।