फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brave Hanuman is sitting in the lap of mother Anjani in Karna Nagari

Karnal News: कर्ण नगरी में मां अंजनी की गोद में बैठे हैं वीर हनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Brave Hanuman is sitting in the lap of mother Anjani in Karna Nagari
- सालासर की तर्ज पर कृष्णा नगर के श्री हनुमान मंदिर में 2004 में स्थापित हुआ था स्वरूप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के कृष्णा नगर में ऐसा मंदिर है जहां मां अंजनी की गोद में बैठे हनुमान जी का स्वरूप स्थापित है। मान्यता है कि इस मंदिर में इस स्वरूप का दर्शन करने मात्र से मनोरथ पूरे होते हैं। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी गहरी आस्था है कि महीने के हर दूसरे रविवार को शाम छह बजे से आठ बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर के प्रधान चरणजीत खेतरपाल और पूर्व प्रधान विजय कामरा ने बताया कि 2004 में मंदिर के संस्थापक विशन दास कामरा सालासर गए थे तब उन्होंने वहां मां अंजनी की गोद में हनुमान जी बैठे मंदिर देखा और करनाल पहुंचे तो यहां भी ये मंदिर बनाया जो आज आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन




2001 से पहले खाली पड़ी जगह पर कूड़े के ढेर थे, तभी उसी जगह पर एक महीने के लिए कथा करने महामंडलेश्वर प्रेम त्यागी महाराज आए और उस कुंडे के ढेर को हटवा कर टैंट लगवाया और कालोनी वासियों के सहयोग से कथा की। उसके बाद सभी ने मिलकर सुंदर हनुमान जी का मंदिर बनवाया और उसके बाद मां शेरवाली, राम दरबार, राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायण मंदिर, भोले बाबा, गणपति और उसके बाद मां अंजनी की गोद में हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर के उपप्रधान कृष्ण गुलाटी, उपप्रधान प्रवीन गुलाटी, महासचिव सुभाष चावला, सचिव बलराज वर्मा, कोषाध्यक्ष पूर्ण भाटिया ने बताया कि हर वर्ष 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाता है और 27 अप्रैल को हवन और भंडारे का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed