{"_id":"676487302ee3922d37071a04","slug":"brainstormed-on-the-challenges-of-ai-karnal-news-c-18-knl1008-542789-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एआई की चुनौतियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एआई की चुनौतियों पर किया मंथन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री संत राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन काछवा में वीरवार को भविष्य की शिक्षा यानी एआई-संचालित शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। एसएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित यह पहली संगोष्ठी थी। इसका उद्घाटन डीईईओ विनोद कौशिक ने किया।
संगोष्ठी में कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और वक्ता शामिल हुए। इनमें केवीए डीएवी महिला कॉलेज करनाल से डॉ. सुनीत भंडारी, फाउंडर, द डेटा टेक स्कूल से प्रगीषा, एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी कैथल से डॉ. ऋचा मोर, मुख्य वक्ता के तौर पर एसएसआर कॉलेज काछवा से डॉ. सुरुचि, रेखा और आर्य कन्या गुरुकुल प्रमुख डॉ. मीना शामिल रहे। सत्रों में अनुकूल शिक्षण प्रणालियों, एआई-संचालित आंकलन, वर्चुअल क्लासरूम और एआई-सक्षम शिक्षा में नैतिक विचारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। इन चर्चाओं ने शैक्षिक प्रथाओं में एआई के एकीकरण से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों को उजागर किया।
संगोष्ठी का समापन डॉ. सरोज चौधरी और डॉ. एकता की ओर से आयोजित समापन सत्र के साथ हुआ। इसमें विचारों और ज्ञान के आदान-प्रदान का जश्न मनाया गया। प्रतिभागियों ने एआई-संचालित नवाचारों को शिक्षा में लागू करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। संस्थान संस्थापक और चेयरपर्सन अश्वनी भारद्वाज, रोहित भारद्वाज ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए मोनिका, साधना, आदित्य, किरण, मेधावी, लावण्या और कौशल्या के योगदान को सराहा गया।