फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boy and girl swallowed poisonous substance, girl died

Karnal News: युवक-युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, लड़की की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl swallowed poisonous substance, girl died
- लड़के के खिलाफ हत्या का केस, नमस्ते चौक स्थित एक होटल में एक दिन पहले लिया था कमरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नमस्ते चौक स्थित एक होटल में युवक-युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे दोनों की तबीयत खराब हो गई। आनन फानन उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती व हांसी चौकी निवासी युवक, जिसे जिम प्रशिक्षक बताया जा रहा है। दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे। दोनों ने नमस्ते चौक स्थित एक होटल में एक दिन पहले कमरा लिया था। जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया तो हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लड़की की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ने पर एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेक्टर-4 चौकी प्रभारी सुमित ने बताया कि इस मामले में लड़की के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। युवक के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। जिससे पता चल सके कि यह वारदात कैसे हुई है। दोनों किस समय होटल में आए थे और कब तक वहां रहे। यह सब जानकारी पुलिस जुटा रही है।


अस्पताल से एक लड़की की जहर निगलने से मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस जगह पर जहर लिया है। वहां जाकर जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।
सुमित कुमार, सेक्टर-4 चौकी प्रभारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed