फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boxer Mayank Narwal won gold medal

Karnal News: मुक्केबाज मयंक नरवाल ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 07 Dec 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boxer Mayank Narwal won gold medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के मुक्केबाज मयंक नरवाल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार दिसंबर तक डीएवी स्कूल दिल्ली में किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब दो हजार मुक्केबाजों ने भाग लिया। कोच रवि शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि मयंक की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने दिल्ली में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पदक जीतने से उनका खुद का और अकादमी के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी ध्यान देने की जरूरत है।


अभिभावकों को भी अपने बच्चों को कम से कम एक खेल में डालने के लिए जरूर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जितनी जरूरी पढ़ाई है उतना जरूरी ही खेलकूद है। मयंक सेक्टर आठ संत कबीर स्कूल में संचालित अकादमी में मुक्केबाजी के गुर सीख रहा है। स्कूल की प्रबंधक समिति ने भी मयंक को शुभकामनाएं दी। बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार हुड्डा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सतपाल सिंह, विनोद मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed