फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Body of a youth found in the Western Yamuna Canal, with head injury marks

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला युवक का शव, सिर में चोट का निशान

Tue, 03 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 03 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth found in the Western Yamuna Canal, with head injury marks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर से काछवा पुल और उचाना गांव के मध्य युवक का शव मिला। शव नहर के कचरे में फंसा हुआ था। गोताखोरों की टीम ने देखा और पुलिस को सूचना दी। शव की हालत से कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। शरीर पर काले रंग की जैकेट, नीली जींस और जूते हैं। जेब से कीपैड मोबाइल फोन मिला है। सिर में चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता लग पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है। शव की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed