फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blow 50 thousand by giving intoxicants

नशीला पदार्थ देकर 50 हजार उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Blow 50 thousand by giving intoxicants
क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर खालसा निवासी 53 वर्षीय धर्मबीर को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। धर्मबीर अगले दिन सुबह तहसील परिसर के साथ लगते गुरुद्वारे के पास बेसुध अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे धर्मबीर इंद्री स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाकर अपने नौकर के खाते में जमा करवाने के लिए घर से गया था। बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाने के बाद धर्मबीर एसबीआई बैंक की एटीएम पर उन्हें जमा करवाने पहुंचा तो वह खराब मिली। मशीन खराब होने पर वहां मौजूद दो बदमाशों ने थोड़ी देर इंतजार करने को कहा। इसके बाद वे धर्मबीर को जूस की दुकान पर ले गए ओर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद बदमाश उसे हर्बल पार्क में ले जाकर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

धर्मबीर के बेटे विजय के अनुसार बुधवार को उसके पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। थाना के कार्यकारी प्रभारी जगदीश का कहना है कि धर्मबीर के बेटे विजय की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। अब धर्मबीर से 50 हजार की रकम उड़ाने की बात सामने आई है। जिसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed