फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blood storage center will start soon in civil hospital

Karnal News: नगारिक अस्पताल में जल्द शुरु होगा ब्लड स्टोरेज सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Blood storage center will start soon in civil hospital
अब रक्त की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को नहीं जाना पड़ेगा करनाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। उप-मंडल नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। इसके लिए सीनियर ड्रग कंट्रोलर द्वारा निरीक्षण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी ही इस सेंटर से रक्त लिया जा सकेगा। यह केंद्र शुरू हो जाने पर इस अस्पताल आने वाली प्रसूताओं सहित अन्य मरीजों के लिए ब्लड की जरूरत पड़ने पर तीमारदारों को करनाल आदि धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

जानकारी के अनुसार जिले के सभी कस्बों से ज्यादा डिलीवरी नीलोखेड़ी के अस्पताल में ही होती हैं। हलके के 76 गांवों सहित अन्य हल्कों की गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल में आती हैं। इसके अतिरिक्त जीटी रोड पर स्थित होने के कारण अस्पताल में दुर्घटना आदि के भी काफी केस आते हैं। ऐसे में यह स्टोरेज सेंटर शुरू होने से मरीजों के परिजनों को यहीं से रक्त मिलने लगेगा। एसएमओ डाॅ. वन्दना अग्रवाल ने बताया कि ब्लड फ्रिजर में ताजा रक्त की फिलहाल 20 से 40 यूनिट रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से टेस्टिंग किया हुआ और रक्त यूनिट मंगवाए जा सकते हैं। एक जून से 18 जुलाई तक अस्पताल में करीबन 171 डिलवरी हुई हैं। जिनमें 36 प्रसूताओं के सिजेरियन केस हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed