{"_id":"6758d31a46d4ef8932069a67","slug":"blood-storage-center-started-in-civil-hospital-karnal-news-c-338-1-kn11004-115426-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल नीलोखेड़ी में ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू किया गया। फिलहाल सेंटर में 10 यूनिट रक्त रखा गया है। आवश्यकतानुसार यहां पर इससे ज्यादा मात्रा में भी रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इस स्टोरेज सेंटर में जरूरत पड़ने पर और रक्त मदर ब्लड बैंक करनाल से पूर्ण परीक्षण के बाद यहां उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे में तीमारदारों को रक्त के लिए करनाल जाने से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय कि जिले के सभी कस्बों से ज्यादा डिलीवरी नीलोखेड़ी के अस्पताल में ही होती है। हलके के 76 गांवों सहित अन्य इलाकों की गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल में आती हैं। इसके अतिरिक्त जीटी रोड पर स्थित होने के कारण अस्पताल में दुर्घटना आदि के भी काफी केस आते हैं। यहां रक्त उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरन्त रक्त मिलने से अवश्य ही परिजनों का समय और धन भी बच सकेगा। एसएमओ डाॅ. वंदना अग्रवाल ने बताया कि ब्लड फ्रिज में ताजा रक्त की फिलहाल 20 से 40 यूनिट रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से टेस्टिंग किया हुआ और रक्त यूनिट मंगाए जा सकते हैं। ब्लड स्टोरेज सेंटर चालू होने पर रक्तदान के लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाले विजय कुमार, पंकज बख्शी, पारस खुराना और मनीष सिधवानी ने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।