फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP's women candidates win in urban government

Karnal News: शहरी सरकार में भाजपा की महिला प्रत्याशियों का परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP's women candidates win in urban government

विज्ञापन
करनाल। शहर की सरकार में भाजपा की महिला प्रत्याशियों ने इतिहास रच दिया है। जिले में जहां भी भाजपा ने महिला प्रत्याशी उतारे थे, सभी ने शानदार जीत दर्ज कर अपना लोहा मनवाया है। वहीं, करनाल की मेयर बनीं रेणुबाला गुप्ता ने हैट्रिक लगा दी है, वह तीसरी बार स्मार्ट सिटी करनाल की मेयर बनी हैं। जिससे उनका सियासी कद काफी बढ़ गया है।
जिले में करनाल नगर निगम के साथ-साथ असंध, नीलोखेड़ी और इंद्री नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर चुनाव था। भाजपा ने करनाल, असंध और नीलोखेड़ी में महिला प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें सभी की निगाहें करनाल के मेयर पद पर टिकीं थी। कई बड़े नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी इसी सीट पर दांव पर लगी थी। करनाल नगर निगम की बात करें तो मेयर पद का सीधे मतदाताओं के जरिये ये दूसरा चुनाव था। पहला चुनाव 2013 में हुआ, इसमें पार्षदों ने भाजपा की रेणु बाला गुप्ता को मेयर चुना।
विज्ञापन

दूसरा चुनाव 2018 में हुआ। इस चुनाव में सीधे मतदाताओं ने अपना मेयर चुना, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता को 69960 मत मिले थे, उस चुनाव में भी कमोवेश आज जैसी स्थिति ही थी, क्योंकि 2018 के चुनाव में मनोज वधवा की पत्नी आशा वधवा चुनाव मैदान में थीं। इसमें आशा वधवा को 60612 मत मिले थे। उस समय भी रेणुबाला गुप्ता ने आशा वधवा को 9348 मतों से हराया था, लेकिन अब करीब साढ़े छह साल बाद भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है, इस चुनाव में उन्हें 83630 मत मिले हैं, जो 2018 में मिले मतों से 136670 मत अधिक हैं और इस बार आशा वधवा के पति मनोज वधवा खुद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, उन्हें इस बार 25359 मतों से हार का सामना करना पड़ा है। मनोज वधवा को आशा वधवा से 2341 मत भी कम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध में इस बार सुनीता अरडाना को भाजपा ने टिकट दिया था, इन्हें जीत दिलाने की जिम्मेदारी असंध के विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा पर थी, यहां भी भाजपा ने फतह हासिल कर खुद को साबित कर दिया है। नीलोखेड़ी में सनमीत कौर आहूजा दोबारा नपा अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं। इंद्री नगरपालिका ही ऐसी सीट थी, जहां कोई महिला प्रत्याशी नहीं था, यहां भाजपा ने जसपाल बैरागी को टिकट दिया था लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर सीट जीत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed