फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP leader missing, scooty found on canal

भाजपा नेता लापता, नहर पर मिली स्कूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP leader missing, scooty found on canal
स्कूटी मिलने के बाद नहर में संजय गांधी की तलाश करता गोताखोर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नरसी विलेज पार्ट-वन निवासी भाजपा नेता एवं जूता व्यापारी संजय गांधी की स्कूटी पश्चिमी यमुना नहर के पास लावारिस हालात में मिली, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से नहर में उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों से भी पुलिस संपर्क में है। देर शाम तक व्यापारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि सहित कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से भी बात की। संजय के दोस्तों ने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से लेनदेन को लेकर वह परेशान चल रहे थे।
सीसीटीवी खंगाले
बताते हैं कि व्यापारी संजय गांधी सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकले थे, वे अपने स्वीपर की स्कूटी लेकर गए थे। परिजनों ने संजय गांधी के घर न आने के बारे में उसके साथियों को अवगत कराया, सभी साथी व परिजन व्यापारी को खोजने निकल पड़े। शाम के समय परिजनों को पश्चिमी यमुना नहर किनारे स्कूटी मिली जो संजय गांधी लेकर गए थे। स्कूटी के ऊपर विजिटिंग कार्ड रखा हुआ मिला। वहीं, व्यापारी संजय गांधी के दोस्तों को किसी ने बताया कि एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाई है, वो कौन था, फिलहाल उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कई स्थानों पर सीसीटीवी खंगाले गए तो 7:52 बजे वह आंबेडकर चौक से जाते नजर आए।
विज्ञापन

संजय गांधी के दोस्तों ने बताया कि वह कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से ही डिप्रेशन में चल रहे थे, क्योंकि उनके सामने व्यापार में दिक्कत आ रही थी। उनकी जूते की दुकान थी। लॉकडाउन के समय उन्होंने उधार सामान दे रखा था। जिन्हें सामान दिया था, वे पैसे नहीं दे रहे थे। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें तैरना भी आता था, इसलिए वह डूब नहीं सकते। मामला कुछ और हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी संजय के बारे में नहीं सही जानकारी
- व्यापारी के लापता होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला भी नहर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो बातें कहीं जा रही हैं, वे सब फिलहाल तथ्यों से दूर हैं। अभी संजय गांधी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed