फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP busy preparing for next 10 years: Jairam Thakur

अगले 10 साल की तैयारी में जुटी भाजपा : जयराम ठाकुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP busy preparing for next 10 years: Jairam Thakur
अगले 10 साल की तैयारी में जुटी भाजपा : जयराम ठाकुर
विज्ञापन

पिछली सरकार थी कठपुतली, अब पीएम से मिलने में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष समझते हैं सौभाग्य
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के करनाल, अंबाला व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र केंद्रीय क्लस्टर प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दशक का कार्यकाल पूरा होने को है। अब दूसरे दशक की तैयारी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कठपुतली बनकर कार्य करती थी लेकिन अब विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भारतीय पीएम से मिलना अपना सौभाग्य समझते हैं।

भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपाइयों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के नौ सालों की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामरिक, वैश्विक लगभग हर स्तर पर तरक्की की है। प्रधानमंत्री का कार्यकाल अब 10वां साल पूरा करने की ओर अग्रसर है, वहीं भाजपा अगले दशक की तैयारी में जुटी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पूरी दुनिया ने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जाहिर की तो एक राष्ट्राध्यक्ष ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में हर दिन नये घोटाले सामने आते थे लेकिन नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उंगली तक नहीं उठी। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, सांसद अनिल अग्रवाल, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, महापौर रेणू बाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed