फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP became the largest party due to Atal's policies: Naresh Bansal

अटल की नीतियों के कारण भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी : नरेश बंसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP became the largest party due to Atal's policies: Naresh Bansal
बैठक को संबोधित करते राज्यसभा सांसद नरेश बंसल। संगठन
करनाल। अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अटल स्मृति सम्मेलन पर पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती देने को शनिवार को कृष्णा मंदिर में चारों मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। इसमें मुख्य तौर पर पहुंचे राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि पार्टी की ओर से अटल जी के जन्म जयंती वर्ष पर 24 से 31 दिसंबर तक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमें वाजपेयी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने अब तक के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा भी की। मौके पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, मेयर रेणुबाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा कार्यकारी चेयरमैन सुभाष चंद्र, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र, चैयरमेन यश पाल ठाकुर, राजबीर शर्मा जिला कार्यालय प्रमुख मदन गुर्जर एवं चारों मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, मोहित सचदेवा, गौरव नारंग, कर्ण मंडल उपाध्यक्ष आकाश अरोड़ा के मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed