{"_id":"68d44a9d097f5512600e674b","slug":"bill-given-for-filling-7670-litres-of-diesel-in-a-70-litre-tank-karnal-news-c-18-knl1008-746048-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 70 लीटर की टंकी में 76.70 लीटर डीजल डालने का दिया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 70 लीटर की टंकी में 76.70 लीटर डीजल डालने का दिया बिल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अल्फा सिटी के समीप पेट्रोल पंप पर डीजल डालने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कार की 70 लीटर की टंकी में डीजल डालने के बाद कर्मचारी ने 76.70 लीटर डीजल देने का बिल थमा दिया। इस पर कार मालिक भड़क गया और जांच करने पर 57 लीटर डीजल ही निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बीएमडब्ल्यू कार चालक रविंद्र ने बताया कि वह पंप पर कार में डीजल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी से टंकी फुल कराई। महिला कर्मचारी ने 76.70 लीटर डीजल की पर्ची उसके हाथ में थमा दी। इस पर उन्होंने हैरानी जताई। काफी समय की बहस के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी कार से डीजल चेक कराने की बात माने। जब कार की टंकी से तेल निकाला तो वह 57 लीटर निकाला। जिसमें जब वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था तब उसकी कार में पहले से ही पांच लीटर से अधिक डीजल पड़ा था। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि कार चालक की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।