फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike thief gang busted, two miscreants arrested and 17 bikes recovered

Karnal News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार कर 17 बाइकें बरामद

Mon, 06 Mar 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, two miscreants arrested and 17 bikes recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर नौ अलग-अलग स्थानों से चोरी की 17 बाइक बरामद की हैं। ये सभी बाइक करनाल के चार थाना क्षेत्रों से चोरी की गई हैं। ये गिरोह के सदस्य सबसे अधिक अस्पतालों, पार्कों और बाजारों की पार्किंग आदि सार्वजनिक स्थानों पर नजर रखते थे, मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो जाते थे। आरोपी इन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे। कई महीने के बाद जब पुलिस की जांच शिथिल हो जाती थी, तब बाहर निकालकर उसे बेच देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस टीम ने विगत शाम उत्तर प्रदेश के शामली के बंभहेड़ी गांव निवासी मनीष और अजय को मेरठ रोड से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी यहां अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। इनका इरादा बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने का था। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। शक होने पर रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने नौ चोरी की वारदात कबूली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिविल लाइन, सदर और शहर, सेक्टर-32 33 थानाक्षेत्र से चोरी की 17 बाइक बरामद की। ये 17 बाइक अस्पताल, बाजारों में पार्किंग आदि स्थानों से उठाई हैं। शातिर बदमाश बाइक पर मालिक की तरह बैठ जाते थे और मौका मिलते ही लॉक खोलकर आसानी से भाग जाते थे। बॉर्डर से भी आसानी से बाइक चोरी कर यूपी पहुंच जाते थे। बाइक चोर गिरोह ने बॉर्डर के शामली क्षेत्र से भी आठ चोरी की वारदात की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन



नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

गिरोह के सभी सदस्य युवा हैं, जो नशेड़ी हो चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे के शौक को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। नई गाड़ियों को सस्ते में बेचकर अच्छे पैसे कमा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोलने में माहिर

वाहन चोर गिरोह के ये सदस्य डुप्लीकेट चाबी से चंद सेकंड में बाइक का लॉक खोलने में माहिर हैं। अस्पताल हो या पार्किंग में खड़ी बाइक दूर से ही पहचान लेते हैं। इसकी क्या कीमत मिलेगी, कहां से इसे चोरी करके ले जाना है, कहां छिपाना है। किस रास्ते में कहां-कहां सीसीटीवी हैं, उनसे कैसे बचना है। पूरी योजना बनाकर चोरी की बाइक को ले जाते हैं।

लघु सचिवालय में चोरी के बाद धरपकड़ तेज
पुलिस ने एक दिन पहले ही ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्याें को गिरफ्तार कर अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया था। आरोपियों ने असंध थाना क्षेत्र के खेतों से करीब आठ ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ट्रेन में ले जाकर मुम्बई में बेचा। गिरोह के सदस्यों में असंध थानाक्षेत्र के गांव थल मिट्ठू, जींद के उचाना निवासी दीपक उर्फ मिट्ठू समेत तीन आरोपी पकड़े हैं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। इसके अलावा दो दिन पहले पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का एक ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक और नकदी बरामद की है। इन नौ बदमाशों ने शहर में 15 स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed