{"_id":"6452cade570fb099ab073e24","slug":"bike-riding-youth-ran-away-with-the-jewelery-of-an-elderly-woman-karnal-news-c-18-knl1031-110389-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्ग महिला के जेवरात लेकर भागे बाइक सवार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्ग महिला के जेवरात लेकर भागे बाइक सवार युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर आठ में बाइक सवार युवक बुजुर्ग महिला के जेवरात उतरवाकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह फरार हो चुके थे।
सेक्टर-8 निवासी प्रीति ने बताया कि एक मई को वह अपनी मां के साथ ई-रिक्शा में नेहरू पैलेस जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-13 रेड लाइट टी-प्वाइंट की तरफ मुड़े बाइक सवार दो युवक आए और ई-रिक्शा रुकवा लिया। उसके बाद एक युवक आया। जिसके गली में एक मोटी चेन थी। बाइक सवार युवकों ने पैदल चल रहे युवक से कहा कि चेन पहनकर क्यों घूम रहे हो। इसे उतारकर जेब में रख लो। युवक ने अपनी चेन उतारकर बाइक सवार युवकों को दे दी। बाद में बाइक सवार युवकों ने कागज में लपेटकर चेन युवक को दे दी। उसके बाद महिला की मां से बाइक सवार युवकों ने जेवरात उतारने को कहा। जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने सोने का डेढ़ तोला मंगलसूत्र और चेन उतारकर आरोपियों को दे दी। इसके बाद तीनों युवक मौका पाते ही जेवरात लेकर भाग गए। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।