{"_id":"636031023a3fa26c9d78517d","slug":"bike-riding-firm-manager-dies-due-to-car-collision-karnal-news-knl126048124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के अगले दिन सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के अगले दिन सड़क हादसे में युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। संभाली ब्रांस रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक दिन पहले ही अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धोला कुंआ निवासी 21 वर्षीय सुल्तान बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव सांभली और ब्रांस के बीच पहुंचा तो एक अन्य मोटरसाइकिल सवार के साथ उसके बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। परिजनों ने बताया कि सुल्तान राजमिस्त्री का काम करता था। वह रविवार देर शाम को मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था। तभी गांव सांभली और ब्रांस के बीच हादसे का शिकार हो गया।
परिजनों ने बताया कि सुल्तान का एक दिन पहले ही जन्मदिन था। वह 21 साल का हुआ था। परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से सुल्तान को जन्मदिन की बधाई मिल रही थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह उसका आखिरी जन्मदिन है।