{"_id":"6848a37f083b921051037a12","slug":"bike-rider-lost-his-life-in-a-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-667099-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सड़क हादसे में 32 वर्षीय रविंद्र कुमार की जान चली गई। वह जंबुखला का रहने वाला था, जो एक शराब के ठेके पर काम करता था। शनिवार रात को छपरा खेड़ा गांव के पास उसकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों के मुताबिक रविंद्र अपने घर लौट रहा था।
मंगलवार को रविंद्र को अपने परिवार के साथ मौसी की बेटी की शादी में तरावड़ी जाना था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। उसने अपने और बच्चों के लिए नए कपड़े सिलवाए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
रविंद्र के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं। परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।