फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider injured in road accident dies

Karnal News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in road accident dies
करनाल। घोघड़ीपुर के समीप कार की टक्कर से घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बाइक सवार का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में बीजना निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसके पिता सतपाल सुरक्षाकर्मी थे। 12 फरवरी की शाम पांच बजे घर से अपने काम के लिए निकल कर जब घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के समीप पहुंचा तो एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उन्हें अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 17 फरवरी को उसके पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed