फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider fled after snatching the youth's purse

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fled after snatching the youth's purse
कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत
- इंद्री-लाडवा रोड पर घर से खेत में जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री (करनाल)। इंद्री-लाडवा रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बुढेड़ी निवासी पवन (52) अपने छोटे भाई जोगिंद्र (45) के साथ बाइक पर सवार होकर घर से खेत के लिए निकले थे। बताते हैं कि शाम करीब चार बजे जैसे ही बाइक सवार दोनों भाई इंद्री-लाडवा रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार भाई बाइक सहित उछल कर काफी दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दोनों को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी हालत काफी चिंताजनक थी, इसलिए यहां से दोनों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर दोनों भाइयों की मौत हो गई। उधर, पुलिस कार चालक को थाने ले गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों भाइयों की मौत के बाद उनके घरों में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

तीनों में कोई भाई नहीं बचा
बढ़ेड़ी गांव निवासी जिन भाइयों जोगेंद्र व पवन की कार की टक्कर से मौत हुई है, उनका एक बड़ा भाई था, जिसकी तीन साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। उनकी एक बहन है। बताते हैं कि आज मौत का शिकार हुए दोनों भाइयों के दो-दो बच्चे हैं। जोगेंद्र ने एक बेटी की शादी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई अनुदेशक की थी कार
इंद्री पुलिस ने बताया कि जिस कार ने दोनों भाइयों की बाइक को टक्कर मारी है, वह सुरेंद्र की बताई जा रही है जो करनाल की आईटीआई में अनुदेशक बताया जा रहा है। उसे हिरासत में ले लिया है।

कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed