{"_id":"676cc843d671d3631d0aaeb8","slug":"bike-rider-dies-in-accident-one-in-critical-condition-karnal-news-c-18-knl1008-546783-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसे में बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसे में बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी में उर्मिला राइस मिल के समीप बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बिहार, बेगूसराय के बिदूलिया गांव निवासी अजय महतो ने बताया कि उसका बेटा सुरजीत आठ साल से इंडियन राइस मिल सग्गा के पास मजदूरी करता था। उसका बेटा सुरजीत कुमार अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर तरावड़ी में किराने का सामान लेने आए थे।
सामान लेकर वह शाम को लौट रहे थे तो उर्मिला राइस मिल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बेटे के सिर में गंभीर चोट लगी जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu
विज्ञापन