फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies due to car collision

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 22 Aug 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड के पास नंगला चौक पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी सुमित है, जबकि बाइक पर पीछे बैठा कुलविन्द्र गंभीर रूप से घायल है। जिसको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करायाग गया है। बताते है कि सोमवार सुबह 11 बजे बाइक पर सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश से करनाल आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह नंगला मेघा चौक के पास पहुंचे पीछे से तेज गति से आई इनोवा कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे। सुमित के सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सड़क के किनारे जाकर गिरा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed