फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bijli bill, power house, lock

बिजली बिल माफ कराने के लिए पावर हाउस पर जड़ा ताला

Mon, 07 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Mon, 07 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
bijli bill, power house, lock
पावर हाऊस पर ताला जड़ती महिलाएं - फोटो : amar ujala
गांव स्टौंडी में बिजली का बिल माफ करने की मांग को लेकर महिलाओं ने पावर हाउस में जमकर बवाल काटा और धरना देकर पावर हाउस को ताला जड़ दिया। महिलाओं ने प्रदेश सरकार व बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने चेताया कि अगर बिजली निगम ने हमारी मांग पूरी नही की तो आंदोलन और तेज कर देंगी।
विज्ञापन


रविवार को गांव स्टौंडी की दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं सुबह 11 बजे एकत्रित होकर स्टौंडी के पावर हाउस में पहुंची और उन्होंने पावर हाउस को ताला जड़ दिया। महिलाओं ने पावर हाउस में धरना देकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने गांव में पावर हाउस स्थापित करने के लिए लगभग 15 एकड़ जमीन बिजली विभाग को दी थी। उन्होंने कहा कि गांव में न तो सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई आ रही है और बिल भी बहुत ज्यादा आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे गांव के लोगों ने भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि अगर बिजली निगम उनके बिल माफ नहीं करता तो उनकी जमीन वापिस कर दे। महिलाओं का कहना है कि पावर हाउस के साथ लगती कॉलोनी में दो माह का बिल आ रहा है, जबकि गांव से एक माह का बिल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे कई बार अधिकारियों मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। महिलाओं ने चेताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे धरना जारी रखेंगी और पावर हाउस में किसी भी अधिकारी को घूसने नहीं देगी। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता सतबीर सिंह ने बताया कि गांव स्टौंडी की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर पावर हाउस में आई हुई हैं। महिलाओं की मांगों को विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed