{"_id":"66a591dbc5827fe32407ceb5","slug":"bhole-baba-please-shower-your-blessings-i-am-crazy-about-you-karnal-news-c-18-knl1008-439661-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भोले बाबा कृपा बरसा दो, मैं दीवाना तेरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भोले बाबा कृपा बरसा दो, मैं दीवाना तेरा...
विज्ञापन
- श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 में श्रद्धालुओं ने की शिव स्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर-8 के शिवालय में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने शिव स्तुति की। शिव स्तुति में पंडित अनिल द्विवेदी व आचार्य हरीश ने हमारा मिशन स्वस्थ भारत के योग आचार्य नवीन सिंधुजा और अन्य श्रद्धालुओं से दूध, दही, घी, चंदन, मक्खन और शहद से शिव का रुद्राभिषेक करवा फूलों से सजाया। बीना सेठ ने... भोले बाबा कृपा बरसा दो मैं दीवाना तेरा, इस दीवाने पर एक कृपा बरसा दो... भजन गाया।
सुशील मदान ने... जब मन मेरा घबराए कोई रहा नजर ना आए, यह हाथ पकड़ कर मेरा मुझे मंजिल तक पहुंचा जाए, यह बाबा तो मेरा रखवाला है मुझे हर पल-पल संभाला है... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। अनु खट्टर ने... भोले की सेवा करोगे कब तक बोलो कब तक, इन हाथों में शक्ति रहेगी जब तक... भजन गाकर श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मुंबई से पहुंचे निर्माता निर्देशक गुलशन मदान ने अपनी फिल्म राशिफल के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र तनेजा, महेंद्र मोहन बत्रा,वेद दुआ, सरोज दुआ, सीमा बंसल,रेखा, तरीका, अंजू बाला, सुनीता कथुरिया, रिंकी बत्रा, वन्य बत्रा, अनिल छाबड़ा, अनिल प्रीत सिंह धमीजा, नीरज कपूर, पुष्पा, राखी के साथ साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।