फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhajans echoed in Prabhatferi

Karnal News: प्रभातफेरी में गूंजायमान हुए भजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bhajans echoed in Prabhatferi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला के प्रधान सुभाष सिंगला और अन्य सदस्यों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में श्रद्धालु नकद राशि, चारा, गुड़ व खल सहित अन्य खाद्य सामग्री दान स्वरूप दे रहे हैं। गो भक्तों की ओर से घर-घर जाकर गोग्रास के लिए कीर्तन भी किया जा रहा है। फेरी में कलाकार राधेश्याम गुप्ता व दीपक शास्त्री ने ढोल की थाप पर नाचते हुए भगवान श्री कृष्ण के भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया और गोमाता के लिए बढ़-चढ़कर दान देने की अपील की।

कलाकारों ने कहा कि ठंड के मौसम में ढोल नगाड़े से निकलने वाली ध्वनि गोभक्तों में अलग तरह का जोश भर देती है। सुभाष सिंगला ने कहा कि गोसेवा से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। गोमाता की सेवा करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। मौके पर राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान मुकेश गर्ग, सुरेंद्र सिंगला, कर्मचंद, रिंकू गोयल, नरेंद्र गोयल, राकेश सहित अन्य सेवादारों ने फेरी निकाल लोगों को गोसेवा में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed