फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Becoming Tau's son, 75 thousand rupees were blown from the girl's account

ताऊ का बेटा बन युवती के खाते से उड़ाये 75 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Becoming Tau's son, 75 thousand rupees were blown from the girl's account
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक शातिर ठग ने ताऊ का बेटा बनकर एक युवती के बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ठगों ने एक गिफ्ट वाउचर का मैसेज भेजकर उसे अपना शिकार बनाया।

पुलिस को दी शिकायत में बसताड़ा निवासी शिल्पा ने बताया कि वे नीरा नर्सिंग होम में नौकरी करती हैं। ड्यूटी के दौरान उनके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उनके ताऊ का लड़का राजेश बताया और उसके बाद उसने उन्हें अपने बैंक खाते में पैसे डलवाने के लिए कहा। कुछ समय बाद मोबाइल पर गिफ्ट वाउचर का मैसेज आया। जिसे खोलते ही उनके खाते से अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में कुल 75 हजार रुपये कट गए। उन्होंने कहा कि उनके पास मैसेज को क्लिक करने से पहले कोई ओटीपी संबंधित मैसेज भी नहीं आया। रुपये कटने की सूचना उन्होंने अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर दी। तो आगे ट्रांजेक्शन नहीं हो पाई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed