फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bar elections postponed, now all eyes on the decision of the session judge

Karnal News: बार चुनाव टला, अब सेशन जज के फैसले पर निगाहें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bar elections postponed, now all eyes on the decision of the session judge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बार एसोसिएशन का विवाद जिला सेशन जज के दरबार में पहुंच चुका है। अब दोनों पक्ष उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सात मार्च को निर्धारित चुनाव को भी स्थगित कर दिया है। अब सेशन जज जो फैसला करेंगे दोनों पक्षों को यह मंजूर होगा। दूसरे पक्ष के आरओ वकील मनीष लाठर ने बताया कि सात मार्च को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कराना था। यह निर्णय हाउस की बैठक में लिया गया था लेकिन अब उस चुनाव को स्थगित कर दिया है।
बता दें पिछले कई दिनों से जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद चला हुआ है। एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी सामने थे लेकिन संदीप चौधरी के चुनाव लड़ने पर रोक लग गई। इस कारण संदीप चौधरी के पक्ष के वकीलों ने 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया उसमें हिस्सा नहीं मिला। वहीं 28 फरवरी को आरओ विनय बंसल ने दूसरा प्रत्याशी न होने के कारण सुरजीत मंढाण को प्रधान, नितिन भारद्वाज को उप प्रधान, सचिव पद पर नवीन राणा व संयुक्त सचिव पद पर संगीता रानी को नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वोटिंग नहीं हुई। इन्हीं चारों पदों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। शपथ लेने के बाद जब नियुक्त पदाधिकारी बार कार्यालय में जाने लगे तो दूसरे पक्ष के वकीलों ने उन्हें रोक लिया और उनके बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद डीएसपी मनोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वकीलों को शांत किया। इसके बाद बार कार्यालय की चाबी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला सेशन जज के दरबार में पहुंचाया गया, लेकिन दूसरा पक्ष सात मार्च को चुनाव कराने के लिए तैयार था लेकिन अब उन्होंने चुनाव को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed