फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bar Council elections begin, decision on Chaudhar to be taken on September 11

Karnal News: बार काउंसिल के चुनाव का बजा बिगुल, 11 सितंबर को होगा चौधर का फैसला

Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections begin, decision on Chaudhar to be taken on September 11
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन में प्रधान पद सहित अन्य पदों के लिए 11 सितंबर चुनाव निर्धारित हुआ है। इस दिन बार में पंजीकृत अधिवक्ता मतदान से अपना प्रधान चुनेंगे। हालांकि अभी चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस बार चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी अधिवक्ता विद्यामोहन आश्री को सौंपी गई है। उनके अनुसार बार काउंसिल की ओर से अभी तक जिले से संबंधित चुनावी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। सूची मिलने के बाद चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी होगा। उम्मीद है कि इसी सप्ताह चुनाव का शेड्यूल जारी हो सकता है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की ओर से महिला अधिवक्ताओं की चुनावी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो शेड्यूल जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि आरक्षण के प्रावधान की चर्चा के बाद चुनाव के लिए महिला अधिवक्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और बार परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed