फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bar association elections will be held on December 15...

Karnal News: आंदोलनकारी किसानों पर टिप्पणी से कृषि मंत्री पर भड़के किसान, प्रदर्शन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bar association elections will be held on December 15...
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंदोलनकारी किसानों पर की गई हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल की टिप्पणी से किसान संगठनों में नाराजगी है। भाकियू (टिकैत) ने 30 नवंबर को कृषि मंत्री की बर्खास्तगी की मांग के लिए लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने बताया कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आंदोलनकारी किसानों के संदर्भ में कटु शब्दों का प्रयोग किया है। इसलिए 30 नवंबर सुबह 11 बजे करनाल के लघु सचिवालय में जेपी दलाल को बर्खास्त कराने की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीसी करनाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इधर, भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी का कहना है कि हरियाणा के कृषि मंत्री द्वारा किसानों पर टिप्पणी की गई है। इसके लिए मंत्री सार्वजनिक तौर पर किसान परिवारों से माफी मांगें और अपने शब्द वापस लें। अगर मंत्री ने जल्द माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध किया जाएगा। किसान उन्हें काले झंडे दिखाएंगे और सभी गांवों में उनके आने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed