फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bank employer suicide

बैंक कर्मी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
bank employer suicide
राजीवपुरम निवासी एक बैंक कर्मी ने रिटार्यमेंट से तीन महीने पहले ब्लैकमेलिंग, रुपये ठगने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शारदा देवी ने बताया कि मेरे पति बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क थे। उनकी रिटायरमेंट करीब 3 महीने बाद होनी थी। कुरुक्षेत्र के गांधीनगर निवासी पवन, करनाल के वकीलपुरा निवासी किरण और संजीव कुमार कई महीने से मेरे पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये की डिमांड कर रहे थे। जिसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। लेकिन उन्होंने यह बात घर में किसी को नहीं बताई थी। यहां तक कि महिला आरोपी किरण रुपये न देने पर बलात्कार का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देती थी। वहीं 11 जनवरी को आरोपी संजीव ने बैंक का एक फर्जी नोटिस भी पति को भेज दिया। यह नोटिस मिलते ही पति घर आकर रोने लगे। जब मैंने इसका कारण पूछा तो उन्होंने ब्लैकमेलिंग के बारे में बताया। वहीं परेशान होकर 13 जनवरी को उन्होंने जहर निगल लिया। अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से पहले उन्होंने एक डायरी में सुसाइड नोट छोड़ रखा है जिसमें तीनों आरोपियों द्वारा 5 लाख रुपये हड़पने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed