{"_id":"67821bad142613e7bf0bb47c","slug":"banerjee-sisters-will-meet-pm-modi-wrote-a-letter-ten-years-ago-from-karnal-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मिलेंगी बनर्जी बहनें: दस साल पर पहले लिखा था पत्र, इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कर रही हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी से मिलेंगी बनर्जी बहनें: दस साल पर पहले लिखा था पत्र, इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कर रही हैं काम
Sat, 11 Jan 2025 12:50 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:50 PM IST
सार
दोनों बहनें करनाल में सारथी नामक संस्था चलाकर मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा व मासिक धर्म और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। दोनों भारत के सात से ज्यादा राज्यों और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
बनर्जी बहनें संजोली और अन्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
सारथी नामक संस्था चला रहीं करनाल की बनर्जी बहनें संजोली और अन्या 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडापम में आयोजित विकसित भारत यूथ डायलॉग 2025 में भाग लेंगी। इसके लिए 25 वर्षीय संजोली और 21 वर्षीय अनन्या बनर्जी को युवा मंत्रालय से निमंत्रण मिला है। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और अपनी सोच रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों बेटियों को युवा व खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स के युवा आईकॉन के तौर पर न्योता भेजा गया है। इसमें उन्हें पूर्ण भारत से भाग लेने वाले युवाओं का उपदेशक बनना होगा। इसके अलावा उनकी आनंद महिंद्र, सुपर 30 के आनंद कुमार, बाईचुंग भूटिया जैसे लोगों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
दोनों बहनें करनाल में सारथी नामक संस्था चलाकर मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा व मासिक धर्म और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। दोनों भारत के सात से ज्यादा राज्यों और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी हैं। आज से करीब दस साल पहले बनर्जी बहनों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें लिखा था कि- पीएम से गर्भ की बेटी करे पुकार पीएम अंकल बचा लो मुझे।
विज्ञापन
इस पत्र के बाद इन्होंने आईएमसी के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यात्रा निकाली। इसके बाद पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पीएम ने घोषणा कर दी। इससे पहले उन्हें ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी में अपनी बात कहने का अवसर मिला था। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन का डायना अवार्ड मिला। उन्हें आजाद भारत की ट़ॉप पचास महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया में एके दिन का सांसद बनने का अवसर मिला।