फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Banerjee sisters will meet PM Modi

Karnal News: पीएम मोदी से मिलेंगी बनर्जी बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Banerjee sisters will meet PM Modi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सारथी नामक संस्था चला रहीं शहर की बनर्जी बहनें संजोली और अन्या 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडापम में आयोजित विकसित भारत यूथ डायलॉग 2025 में भाग लेंगी। इसके लिए 25 वर्षीय संजोली और 21 वर्षीय अनन्या बनर्जी को युवा मंत्रालय से निमंत्रण मिला है। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और अपनी सोच रखने का अवसर मिलेगा।
दोनों बेटियों को युवा व खेल मंत्रालय तथा स्पोर्ट्स के युवा आईकॉन के तौर पर न्योता भेजा गया है। इसमें उन्हें पूर्ण भारत से भाग लेने वाले युवाओं का उपदेशक बनना होगा। इसके अलावा उनकी आनंद महिंद्र, सुपर 30 के आनंद कुमार, बाईचुंग भूटिया जैसे लोगों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

दोनों बहनें करनाल में सारथी नामक संस्था चलाकर मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा व मासिक धर्म और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। दोनों भारत के सात से ज्यादा राज्यों और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से करीब दस साल पहले बनर्जी बहनों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। जिसमें लिखा था कि- पीएम से गर्भ की बेटी करे पुकार पीएम अंकल बचा लो मुझे।

इस पत्र के बाद इन्होंने आईएमसी के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यात्रा निकाली। इसके बाद पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पीएम ने घोषणा कर दी। इससे पहले उन्हें ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी में अपनी बात कहने का अवसर मिला था। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन का डायना अवार्ड मिला। उन्हें आजाद भारत की ट़ॉप पचास महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलिया में एके दिन का सांसद बनने का अवसर मिला।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed