फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Balana's Prince shines in Kho-Kho

Karnal News: बलाना के प्रिंस ने खो-खो में चमकाया नाम

Mon, 13 Oct 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Balana's Prince shines in Kho-Kho
प्रिंस। स्वयं - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जिले के बलाना गांव निवासी 14 वर्षीय प्रिंस ने खो-खो में पहचान बनाई है। कम उम्र में ही उन्होंने जिले और राज्य स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रिंस एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे खो-खो में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिंस ने अब तक जिला स्तर पर एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। वहीं, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में एक रजत पदक जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि गांव के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। हाल में जिले में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ खो-खो प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाग लिया। हालांकि इस बार उन्हें पदक नहीं मिल सका।

प्रिंस की पारिवारिक स्थिति और प्रेरणादायक बनाती है। दो महीने पहले एक सड़क हादसे में प्रिंस के पिता कुलदीप का निधन हो गया था। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां ममता देवी गृहिणी हैं और घर की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं। इन हालात में भी प्रिंस ने खेल जारी रखा। प्रिंस के कोच गुलशन कुमार ने बताया कि प्रिंस अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। वे रोजाना अभ्यास में समय पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पिता का सपना पूरा करने का सपना

प्रिंस ने बताया कि वह आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलें और भारतीय टीम का हिस्सा बनें। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पापा का सपना था कि देश के लिए खेलूं। मैं उस सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed