{"_id":"665136939631c4b3780c5294","slug":"badminton-players-are-learning-the-nuances-of-the-game-karnal-news-c-18-knl1008-396001-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैडमिंटन खिलाड़ी सीख रहे खेल की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैडमिंटन खिलाड़ी सीख रहे खेल की बारीकियां
Sat, 25 May 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बैडमिंटन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बी-24 बैडमिंटन अकादमी में खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए कोच शिवम्, शालू व निखिल भी सुबह शाम जी तोड़ मेहनत कर रहे है।
बैडमिंटन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 30 जून तक कर्ण स्टेडियम करनाल में होनी है। इस प्रतियोगिता में नौ, 11, 13, 15, 17 व 19 आयुवर्ग के महिला व पुरुषों के मुकाबले होंगे। इस दौरान 35 आयु वर्ग से अधिक मास्टर्स मुकाबले भी होंगे। इन प्रतियोगिताओं में जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे,वह आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकेंगे।
कोच नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि इस बार बी-24 अकादमी से 40 खिलाड़ी इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। जिलेभर से 500 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यदि कर्ण स्टेडियम में सभी मुकाबले किए जाने संभव नहीं हुए तो हर वर्ष की तरह बी-24 अकादमी में मैच करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता के मास्टर्स मुकाबले बी-24 अकादमी में ही होंगे।