फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BA's Sanju excels in running, long and triple jump

06. चार दौड़, लांग और ट्रिपल जंप में बीए की संजू का रहा जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
BA's Sanju excels in running, long and triple jump
कैप्शन : 800 मीटर रेस में दौड़ती हुईं छात्राएं - फोटो : Karnal
करनाल/नीलोखेड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन 9 खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की बीए की छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। चार तरह की दौड़, लांग जंप, ट्रिपल जंप और गोला फेंक में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजू का दबदबा रहा। इन सात खेलों में इस बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महाबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। बुधवार को समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. सुरेन्द्र रमन, डॉ. हंसराज, डॉ. विनोद कुमार, चरणदास, राजीव कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, हरपाल सिंह, भरत लाठर, निशा, आभा नरवाल, सरिता यादव और बलबीर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम-
- 200 मीटर दौड़ : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, मंजू द्वितीय, शिवानी तृतीय
- 400 मीटर दौड़ : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, राजरानी द्वितीय, रवीना तृतीय।
- 800 मीटर दौड़ : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, मंजू द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की राजरानी तृतीय।
- 1500 मीटर दौड़ : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, प्रथम वर्ष की सपना द्वितीय, द्वितीय वर्ष की मंजू तृतीय।
- गोला फेंक : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, तृतीय वर्ष की पूजा द्वितीय, द्वितीय वर्ष की मंजू तृतीय।
- लंबी कूद : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, पूजा द्वितीय, मंजू तृतीय
- ट्रिपल जंप : बीए द्वितीय वर्ष की संजू प्रथम, पूजा द्वितीय, रवीना तृतीय।
- चक्का फेंक : बीए द्वितीय वर्ष की मंजू प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, प्रथम वर्ष राजरानी तृतीय
- भाला फेंक : बीए तृतीय वर्ष की रवीना प्रथम, द्वितीय वर्ष की रजनी द्वितीय, तृतीय वर्ष की पूजा तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed