{"_id":"68a8c27ebfef2080b209e645","slug":"awareness-workshop-organized-on-anti-ragging-day-karnal-news-c-36-1-amb1001-148248-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एंटी-रैगिंग दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एंटी-रैगिंग दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रबंधन व विजेता छात्र
अंबाला (शहजादपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉलेज प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह के मार्गदर्शन में एंटी-रैगिंग सेल द्वारा एंटी-रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। समिति संयोजक प्रो. सोनिया के कुशल नेतृत्व और समन्वय में सप्ताह के प्रथम दिन एंटी-रैगिंग दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इसी क्रम में छात्राओं को रैगिंग विरोधी शपथ दिलवाई गई, इसके पश्चात एंटी-रैगिंग विषय पर जानकारी और जागरूकता पूर्ण एक लघु फिल्म दिखाई गई।
प्रतियोगी गतिविधियों के अंतर्गत सम्मान करें, रैगिंग नहीं विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रो. डॉ निर्मल सिंह, डॉ रजनी और डॉ. ईना ने इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।