फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Avoid travelling today unless absolutely necessary; roadways buses will not ply on their normal routes.

Karnal News: जरूरी न हो तो आज सफर करने से बचें, सामान्य तय मार्ग पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Avoid travelling today unless absolutely necessary; roadways buses will not ply on their normal routes.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। यदि बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो मंगलवार को बसों में सफर करने से बचें। क्योंकि कुरुक्षेत्र में होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के समागम के लिए रोडवेज की 100 बसें आरक्षित रहेंगी। करनाल जिले से कुल 391 बसें कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए जाएंगी। इनमें से 100 बसें करनाल रोडवेज डिपो की हैं, जबकि अन्य 291 बसें निजी स्कूलों की लगाई गई हैं। ऐसे में बसों की उपलब्धता कम रहेगी।

कुरुक्षेत्र में होने वाले पीएम के कार्यक्रम में जिलेभर से लोग शामिल होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सभी उपमंडल और गांवों से बसों का संचालन किया जाएगा। गांव या उपमंडल के निर्धारित स्थल से ये बसें मंगलवार को सुबह रवाना होंगी। इन बसों में लोगों को बैठाकर समारोह में ले जाया जाएगा। इसके बाद इन्हीं बसों से वे करनाल वापस आएंगे। ऐसे में बसें निर्धारित मार्गों पर नहीं चल पाएंगी।
विज्ञापन


करनाल रोडवेज के पास कुल 178 बसें हैं, जिन 100 बसों को कुरुक्षेत्र के लिए आरक्षित हैं, ऐसे में शेष 78 बसों का ही मार्गों पर आमजन के लिए संचालन होगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, लंबे मार्गों को बस सेवा लगभग बंद ही रहेगी। कुछ मार्गों से बसें घटाई गई हैं। क्योंकि इन पर दूसरे डिपो की भी बसें चलती हैं। जबकि ग्रामीण मार्गों पर बसों के चक्कर घटाए गए हैं। ऐसे में आमजन को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी सोसायटी की 65 बसें चलेंगी

जिले में निजी सोसायटी की 65 बसों का भी संचालन होता है। ये बसें ज्यादातर ग्रामीण मार्ग, कुरुक्षेत्र और शाहबाद आदि मार्गों पर चलती हैं। इन मार्गों पर बसों का संचालन सामान्य तरीके से ही होगा। हालांकि रोडवेज बसें न होने से इनमें भीड़ होने की संभावना ज्यादा रहेगी। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट किया गया है। इस कारण कुरुक्षेत्र की दिशा में जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।



भाजपा मंडल कार्यालय, खंड और गुरुद्वारों से जाएंगी बसें

लोकेशन
बस संख्या

गुरुद्वारे
34

वार्ड
24

किसान मोर्चा
06

निसिंग
30

तरावड़ी
16

नीलोखेड़ी
18

बल्ला
15

असंध
13

जलमाना
17

मधुबन
10

जुंडला
19

संगोहा
21

कुंजपुरा
18

रामनगर
13

अर्बन मंडल
17

शहरी मंडल
08

जिला कार्यालय
12

नोट : रोडवेज की 100 बसों को प्रत्येक उपमंडल में बांटा गया है, यहां से यह अलग से इनका संचालन होगा।

--

कुरुक्षेत्र, अंबाला के लिए रूट डायवर्ट

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों के रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को नेशनल हाईवे-44 का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। 25 नवंबर की देर रात तक कुरुक्षेत्र जाने के लिए सभी भारी वाहन केवल राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी या इंद्री रोड का ही इस्तेमाल करेंगे। सोमवार सुबह से ही रास्ते बंद कर दिए गए थे। इससे इंद्री रोड पर वाहनों की कतार लगी दिखाई दी।

चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन यहां से गुजरेंगे-

- असंध से नेशनल हाईवे-152डी ओर ही भारी वाहन जाएंगे।

- करनाल से निसिंग नेशनल हाईवे-152डी से ही वाहन गुजरेंगे।

- नेशनल हाईवे-44 के भारी वाहन बलड़ी बाईपास से इंद्री व लाडवा की तरफ से होते हुए निकलेंगे।

- नीलोखेड़ी का ट्रैफिक निगदू व कौल होते हुए नेशनल हाईवे-152डी की तरफ गुजरेगा।

---

आठ पंपों से ईंधन भरेंगी कुरुक्षेत्र जाने वाली बसें

प्रशासन की ओर से कुरुक्षेत्र जाने वाली रोडवेज व अन्य बसों के लिए आठ पेट्रोल पंप भी निर्धारित किए हैं। यहां मंगलवार सुबह 5 बजे से ईंधन डलवाने के लिए बसों की कतार लग जाएगी। ऐसे में आमजन इन पंपों से ईंधन लेने से बचें। प्रशासन की ओर से करनाल में हरियाणा रोडवेज करनाल के पेट्रोल पंप, शुगर मिल करनाल, मान सर्विस स्टेशन, मॉडर्न सर्विस स्टेशन, इंद्री में कर्ण फिलिंग स्टेशन, असंध में हरियाणा रोडवेज असंध, घरौंडा में कल्याण फिलिंग स्टेशन व नीलोखेड़ी में मलिक फिलिंग स्टेशन आरक्षित किया गया है।


----

100 बसें कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के लिए आरक्षित की गई हैं। एसी सहित 78 बसें सामान्य मार्गों पर चलेंगी। यात्रियों को दिक्कत न आए, इसलिए जिस मार्ग पर ज्यादा सवारियां होंगी, वहां बसों का संचालन प्राथमिकता से किया जाएगा। बड़े मार्गों से बसें हटाई हैं और ग्रामीण मार्गों पर फेरे घटाए हैं। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed