फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Avni defeated Deepika in under nine age group...

Karnal News: अंडर नौ आयु वर्ग में अवनी ने दीपिका को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Avni defeated Deepika in under nine age group...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बी-24 बेडमिंटन अकादमी की ओर से आयोजित ओपन बेडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को डीएसपी जसवंत सिंह ने किया। दो दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 300 खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में नौ से 75 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा व रवि भाटिया ने बताया कि लड़कियों के अंडर नौ आयु वर्ग में अवनी कुकरेजा ने दीपिका, दिया ने मीरा व गाथा ने आरना को हराया। अंडर-11 आयु वर्ग में अंशिका ने सिमरन व श्रेया ने रक्षिता को मात दी। अंडर-13 आयु वर्ग में अभीसरी ने अनवी, सारा यादव ने आराध्या, दिशा ने याशना व यजमीन ने गौरिका गोस्वामी को पराजित किया। अंडर 15 आयु वर्ग में प्रनीत ने असमी को हराया।

लड़कों के अंडर नौ आयु वर्ग में तनिश ने सार्थक, आरव ने कुबेर, अचिंत्य ने दैविक व तनिश ने यक्षित को मात दी। अंडर-11 आयु वर्ग में सोमिल ने रणविजय, स्पर्श ने अवयुक्त, वियान ने निमित, शिवांश ने गर्वित और आरव ने विहान को पराजित किया। इस दौरान डीएसपी जसवंत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस मौके पर राजेश डुडेजा, पुनीत मग्गू, आनंद मोहन, केवल कृष्ण व गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed