{"_id":"265af4c12292340bcee08530dec933d5","slug":"auto-reflex-a-death-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर कोहंड से घरौंडा की तरफ आते समय संतुलन बिगड़ने से एक थ्री व्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर को एक थ्री व्हीलर गांव कोहंड से करीब दर्जनभर सवारियों के साथ घरौंडा की तरफ आ रहा था। जब ऑटो चालक ने थ्री व्हीलर को जीटी रोड से घरौंडा सर्विस लेन पर उतारा तो तेज गति होने के कारण थ्री व्हीलर का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आस पास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने थ्री व्हीलर में फंसे लोगाें को निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में कोहंड निवासी सुनील, ओमपाल, लीला देवी, धर्मबीर तथा गुढा निवासी सपना घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसमें कोहंड निवासी धर्मबीर ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कोहंड निवासी ऑटो चालक संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि कोहंड से घरौंडा आते समय जीटी रोड पर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये है। हादसे में कोहंड निवासी धर्मबीर की मौत हो गई है। ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन