फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attention Mohali... Company owner accused of rape

Karnal News: मोहाली के ध्यानार्थ.. कंपनी मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 10 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attention Mohali... Company owner accused of rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की एक निजी कंपनी के मालिक रोहित पर महिलाकर्मी ने नौकरी में सहयोग और मदद का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे मोहाली बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। करनाल महिला थाना पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि वो करनाल की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। उसकी पहचान कंपनी के मालिक रोहित शर्मा से हुई। आरोपी रोहित शर्मा ने उसे पहले नौकरी और सहयोग का भरोसा देकर विश्वास जीता और दोस्ती की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने किसी काम के बहाने उसे मोहाली के ज़ीरकपुर में अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे पर बने एक होटल में बुलाया। उस समय पीड़िता की तबीयत ठीक नहीं थी। महिला का आरोप है आरोपी ने वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी का विरोध किया तो जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी धमकीं से परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके बाद उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई। अब पीड़िता ने महिला थाना, करनाल में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन मामला ज़ीरकपुर (पंजाब) के अधिकार क्षेत्र का होने के कारण करनाल महिला थाना में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद शून्य प्राथमिकी, मूल शिकायत और संबंधित दस्तावेज़ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना ज़ीरकपुर, ज़िला मोहाली को भेज दिए गए हैं। वहां की पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed