फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attention! Ill give water

सावधान! पानी न कर दे बीमार

Thu, 03 Oct 2013 11:48 PM IST
अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 03 Oct 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attention! Ill give water
करनाल में अधिकतर स्थानों पर पानी के सैंपल फेल मिले हैं। असंध में तो सभी सैंपल फेल पाए गए हैं। ऐसे में पीने के पानी की स्थिति जिले में कैसी है, इसका स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पानी से होने वाली बीमारियाें का प्रकोप जिले में बढ़ रहा है। कहीं गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, तो कहीं पर पानी का शुद्धीकरण ठीक से नहीं किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने यह रिपोर्ट जनस्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। ताकि रिपोर्ट पर आगे काम किया जा सके।
विज्ञापन


अगस्त माह में विभाग ने जिले भर से 28 पानी के नमूने लिए थे। इनमें से केवल नौ सैंपल पास हुए हैं। बाकी 19 सैंपल फेल मिले हैं। इतना ही नहीं असंध इलाके से छह सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनवरी से अगस्त 2013 तक जिले में पानी की जांच के 1275 नमूने लिए गए। इसमें से 737 नमूने पास और 538 नमूने फेल मिले हैं, जबकि पानी में क्लोरीन की जांच के लिए जनवरी से अगस्त तक 4330 नमूने लिए गए। इनमें 3636 पानी के नमूनों में क्लोरीन मिली और 694 स्थानों से लिए गए पानी के नमूनों में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली।

एक तरफ जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। केवल अगस्त महीने में लिए गए पानी के नमूनों के रिकार्ड पर नजर डालें, तो विभाग के प्रभारी व अधिकारियों की लापरवाही के कारण 28 स्थानों में से नौ स्थानों पर पानी के नमूने लिए ही नहीं गए। इस मामले में पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है।

आसपास के इलाकों की स्थिति
18 स्थानाें में से नौ स्थानों पर पानी के कुछ नमूने पास व बाकी फेल मिले हैं। इनमें निगदू से सात पानी के सैंपल लिए गए, इसमें चार फेल व तीन पास मिले। भादसों से छह पानी के नमूने लिए गए। इसमें तीन पास व तीन फेल मिले। काछवा में आठ सैंपल लिए गए, इसमें से पांच पास व तीन फेल मिले।

खुखनी से पानी के छह सैंपल लिए गए, इसमें से पांच पास व एक फेल मिला। घरौंड़ा से पानी के आठ सैंपल लिए गए, इसमें पांच पास व तीन फेल मिले। चौरा गांव से पानी के छह नमूने लिए गए। इसमें से दो पास और चार फेल मिले।

बल्ला गांव के 13 स्थानों से पानी के नमूने लिए गए। इसमें से 11 पानी के नमूने पास व दो फेल पाए गए। जलमाना क्षेत्र से पानी के पांच नमूने लिए गए, इसमें से तीन पानी के नमूने पास व दो नमूने फेल रहे। असंध क्षेत्र से छह स्थानों से पानी के नमूने लिए गए थे और छह के छह नमूने फेल पाए गए।


इन स्थानों के नहीं लिए सैंपल
जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण नीलोखेड़ी, तरावड़ी, सग्गा, मधुबन, गगसीना, उपलाना, सांभली, बडौता और अर्बन क्षेत्र से रामनगर, शिव कालोनी क्षेत्र से पानी के सैंपल नहीं लिए गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed