फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attacked on police

पुलिस पर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
attacked on police
हथियारबंद बाइक सवार युवकों के सरेआम शस्त्र लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस और सीआईए की टीम ने जब आरोपी युवकों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हथियारों से लैस युवकों ने पुलिसकर्मियों को दूर तक दौड़ाया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने से पहले आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। मामले में पुलिसकर्मियों की ओर से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली की गंडासी, तलवार व डंडों से लैस करीब 20-25 युवा बाइकों पर सवार होकर डाचर से निसिंग की ओर आ रहे हैं। किसी घटना के अंदेशे को देखते हुए स्थानीय पुलिस व थाने में मौजूद सीआईए असंध की टीम ने डाचर-गोंदर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर ली। तभी डाचर की तरफ से बाइकों पर सवार करीब 20-25 युवा हथियार लहराते हुए पहुंचे। जिनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर तलवारों और गंडासी-डंडों से हमला बोल दिया और शहर के अंदर दाखिल हो गए। हमले में स्थानीय पुलिस एएसआई कर्मवीर और एचसी देवेंद्र व सीआईए के एसआई महिंद्र चोटिल हो गए। फिलहाल पुलिस भी मामले को लेकर बात करने से बच रही है। सूचना मिलने पर डीएसपी जगदीप दून, डीएसपी घरौंडा जय सिंह, एसएचओ जगदीश मूनक, एसएचओ सदर बलजीत, एसएचओ असंध कमलदीप राणा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पंहुचे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भागते नजर आए पुलिसकर्मी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्बे के गोंदर रोड स्थित बाईपास के पास पुलिस ने शरारती तत्वों को पकड़ने का प्रयत्न किया पर उन्होंने सीआईए असंध की गाड़ी पर हमला बोलते हुए शीशे तोड़ दिए। पुलिस कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाजार के अंदर भागते नजर आये।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को विशाल जूड से जोड़ रहे लोग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो समाज के युवाओं में विशाल जूड के मामले को लेकर तनातनी चल रही है, जिस वजह से युवाओं में सोशल मीडिया पर भी बहस हुई। ऐसे में उक्त घटना को भी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से लोगों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आमजन अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करे।
निसिंग छावनी में तब्दील, वाटर कैनन की गाड़ी मौजूद
घटना के बाद किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए निसिंग को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। थाना में 2-3 गाड़ियां अतिरिक्त पुलिस बल, वाटर कैनन व वज्र वाहन एहतियात के तौर पर मौजूद हैं।

हथियारों से लैस 20-25 लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गंडासी, डंडों व तलवारों से हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-गजेंद्र सिंह, डीएसपी असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed