फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attacked after entering the house, injured the young man

Karnal News: घर में घुसकर हमला, युवक को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Attacked after entering the house, injured the young man
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। कर्ण विहार क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के घर में घुसकर युवकों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाना सेक्टर-32/33 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित रमन कुमार निवासी फुसगढ़ गांव ने बताया कि 12 मई की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। अगले दिन अलसुबह तीन बजे संजय बाल्मीकि, निखिल, गोलू और विक्की हथियारों सहित उसके घर में घुस आए। उन्होंने घर के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने रमन को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान संजय और निखिल ने गंडासी से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। रमन का कहना है कि आरोपित दोबारा हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed