फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on family who went to convince brother's wife

Karnal News: भाई की पत्नी को मनाने पहुंचे परिवार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Attack on family who went to convince brother's wife
करनाल। दुर्गा काॅलोनी में रविवार की रात एक पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। दिवाली से पहले अपने भाई की पत्नी को मनाने पहुंचे देव सेना संस्था के राष्ट्रीय सचिव अल्फा सिटी निवासी पवन और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने न केवल उनकी कार को तोड़ डाला, बल्कि उनकी पत्नी समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर सभी को सुरक्षित निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

अल्फा सिटी निवासी पवन ने बताया कि उनके भाई की पत्नी को दिवाली से पहले घर लौटने के लिए मनाने वे दुर्गा कॉलोनी आए थे। महिला करीब पांच महीने पहले अपने मायके चली गई थी और तब से वहीं रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मकसद सिर्फ इतना था कि परिवार एकजुट होकर त्योहार मना सके लेकिन बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई। महिला के बेटे भी उसी समय वहां मौजूद थे। पवन और उसके परिजनों द्वारा समझाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद महिला के बेटों ने अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया।
सेक्टर-32-33 थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुर्गा कालोनी में पारिवारिक विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed