फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on a girl shopping in the market

Karnal News: बाजार में खरीदारी कर रही युवती पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Attack on a girl shopping in the market
- आरोपियों ने युवती को चाकू दिखाकर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। बाजार में खरीदारी कर रही एक युवती पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। उसी समय राहगीरों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


बुढनपुर खालसा निवासी शीतल ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की दोपहर तीन बजे वह इंद्री शीला मार्किट में सामान की खरीदारी कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके आगे कट मार कर रोका और उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जब वह वहां से जाने लगी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन उसी समय बाजार से गुजर रही पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी वहां से भागने लगे, तभी राहगीरों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed